Jamui News: अपने तीन बच्चों को लेकर फरार हुई महिला, फिर भतीजे से की शादी, वीडियो वायरल

Jamui News: बिहार के जमुई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के भाटचक गांव में एक शादीशुदा महिला अपने भतीजे के साथ तीन बच्चों को लेकर फरार हो गई और दोनों ने शादी कर ली। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे गांव और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।

Jamui News: चाची-भतीजे की शादी ने उड़ाए होश

जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान मालती देवी के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों की मां है। उसने मंगलवार को मायके जाने की बात कहकर घर छोड़ा था। उसी दिन दीपक कुमार नाम का युवक, जो रिश्ते में उसका भतीजा है, अपने पिता से कोलकाता नौकरी पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया।

Jamui News: चाची-भतीजे की शादी का वीडियो वायरल

गुरुवार को जब सोशल मीडिया पर चाची-भतीजे की शादी का वीडियो वायरल हुआ, तब मामले का खुलासा हुआ। महिला के पति सावन कुमार उर्फ कमांडो ने जमुई थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। सावन पेशे से मिस्त्री हैं और दिनभर एक गैराज में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी नगदी, गहने और तीनों बच्चों को लेकर घर से चली गई।

बताया जा रहा है कि दीपक की उम्र 22 साल और मालती की उम्र 25 साल है। दोनों आमने-सामने के घरों में रहते थे। दीपक आईटीआई का छात्र है और बीए पास भी है। उसके पिता भोला शाह ने मीडिया को बताया कि उन्हें बेटे की इस हरकत की कोई जानकारी नहीं थी।

Jamui News: पहले पंचायत भी बैठी थी

गांव में चर्चा है कि पिछले साल भी मालती और दीपक के रिश्ते को लेकर गांव में पंचायत बैठ चुकी है, लेकिन दोनों के बीच संबंध तब भी बने रहे। अब जब दोनों ने शादी कर ली है, तो यह मामला दोबारा चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद से मालती का पति सावन कुमार सदमे में है और उसका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और पारिवारिक बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...