Jamui में शादी समारोह में जा रहे थे जीजा साला, सड़क दुर्घटना में….

जमुई: जमुई (Jamui) में इन दिनों सड़क दुर्घटना में विराम नही लग पा रहा है जिसके कारण सड़क दुर्घटना का मामला आये दिन सामने आ रहा है। मंगलवार को शादी समारोह में जा रहे एक बाइक में बेलगाम ट्रक के द्वारा जोरदार टक्कर मारने से बाइक चालक की मौत हो गई तो बाइक पर सवार एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के पिरुआडीह गांव के रहने वाले मोहन यादव के रूप में जबकि घायल की पहचान मृतक के बहनोई लोहजारा गांव के रहने वाले अशोक यादव के रूप में की गई। Jamui  Jamui  Jamui  Jamui  Jamui  Jamui 

बताया जाता है सड़क किनारे चलती बाइक में पीछे से ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की बाइक पर सवार साला बहनोई दूर जाकर गिर गया और उसी जगह साला मोहन यादव की मौत हो गई। वही घटनास्थल से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इधर सुनसान सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर सड़क पर पड़े दोनो व्यक्तियों पर पड़ी तो लोगों ने सबसे पहले डायल 112 की पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें – बख्तियारपुर पहुंचे CM नीतीश, गंगा नदी के किनारे जा कर…

घायल अशोक यादव ने बताया की खैरा में मैं साढू की बेटी के शादी समारोह में मिले निमंत्रण पर शादी समारोह में जाने के लिए अपने साला के साथ बाइक पर सवार होकर बोड़वा से निकलने के बाद कावर होते हुए दादपुर जाने वाली मार्ग पर किनारे होकर जा रहा था। इस दौरान पीछे से एक ट्रक आ रही थी और उसने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमे बाइक चला रहे साला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही ट्रक चालक मौके स्थल से तेज गति से भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद झाझा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त करते हुए करीब आधा घन्टा तक सड़क जाम कर दिया और ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने एवं मुआवजा देने की मांग करने लगे। वही पुलिस पदाधिकारी के द्वारा कार्रवाई व मुआवजा दिलवाने के आश्वासन पर लोगों ने अपना गुस्सा शांत कराया और जाम खत्म करवाई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Railway Platform पर तड़पती रही छात्रा नहीं मिली मदद, चोरों के धक्के की वजह से चली गई जान…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Bihar Museum Ranking 2026: दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम,...

 Bihar Museum Ranking 2026, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार म्यूजियम को वर्ष...

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...