मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, जुलूस में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध 

हजारीबागः मुहर्रम पर्व को लेकर बरकट्ठा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरही एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने की जबकि संचालन थाना प्रभारी गौतम उरांव ने किया।

एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बैठक में मौजूद लोगों से अपील की कि वे सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ और गलत संदेश फैलाने से बच्चों को रोकने की भी सलाह दी। साथ ही स्पष्ट किया कि मुहर्रम के जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

अफवाहों से बचने की अपीलः बरकट्ठा अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने का आग्रह किया। पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी ने लोगों से अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील की।

बैठक में बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, विभिन्न पंचायतों के मुखिया और प्रतिनिधि, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता, हिंदू और मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

रिपोर्टः पीयूष पाण्डेय

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...