Advertisment

BIG BREAKING : सिरफिरे युवक की दरिंदगी, भरे बाजार में युवती को एसिड से नहलाया

नालंदा : बिहारशरीफ के लहेरी थाना इलाके के अतिसुरक्षित इलाके में दिन-दहाड़े युवती को एसिड से नहलाया गया। घटना से इलाके में सनसनी मच गयी। युवती को गंभीर हालत में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।

फुफेरी बहन के साथ युवती गई थी बाजार

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी और लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़िता और परिजन से घटना की जानकारी ली। युवती के साथ जा रही उसकी फुफेरी बहन ने बताया कि दोनों मार्केटिंग करने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच सर्किट हाउस के समीप एक सिरफिरे युवक ने जग में रखे एसिड को उड़ेल दिया और मौके पर से फरार हो गया। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि युवती सोहसराय थाना इलाके के एक मोहल्ले की रहनेवाली बतायी जा रही है। पीड़िता अपने फुफेरी बहन के साथ मार्केटिंग करने जा रही रही थी इसी बीच एक युवक द्वारा एसिड फेंक दिया गया है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगला जा रहा है। कुछ सबूत भी मिले हैं। बताया जा रहा है मामले का खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा।

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...