Advertisment

राजधानी में दिनदहाड़े गोलीबारी, एक व्यक्ति को लगी गोली….

पटना: राजधानी पटना में एक बर फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने खुलेआम गोलीबारी की जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई। घटना पटना सिटी के चौक थाना अंतर्गत पटना साहिब हुमाद गली के समीप की है जहां अपराधियों ने सरेआम गोलीबारी की। गोलीबारी में सत्तू पीने आये एक रेलवे वेंडर मो जसबीन को गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गये जिन्हें स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – संविधान बदलना चाहती है भाजपा, विपक्षी दलों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर साधा सरकार पर निशाना

मामले में बताया जा रहा है कि हुमाद गली में दो पक्षों के बीच कल से ही किसी बात पर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में एक पक्ष के कुछ लोगों ने आज गोलीबारी की जिसमें रेलवे वेंडर को गोली लग गई। गोली बारी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में चौक थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी मामले में एक युवक कप्पू को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फ़िलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   राजधानी पटना के निबंधन कार्यालय में चली गोली, जब पुलिस पहुंची तो…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...

‘PK’ के खिलाफ थाने पहुंचे नीरज कुमार, दर्ज कराया FIR

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से...