Advertisment

राजधानी पटना के निबंधन कार्यालय में चली गोली, जब पुलिस पहुंची तो…

पटना: राजधानी पटना में निबंधन कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक सुरक्षाकर्मी की बंदूक से गोली चल गई जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गये। आनन फानन में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना राजधानी पटना में स्थित निबंधन कार्यालय की है जहां मौजूद सुरक्षाकर्मी की बंदूक से अचानक गोली चल गई।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रपति से मिले शाहनवाज हुसैन, भागलपुर आगमन का दिया न्यौता, अमर शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण…

घटना की सूचना पर सिटी एसपी दीक्षा समेत गांधी मैदान थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और बताया कि भूलवश गोली चल गई है। निबंधन कार्यालय में सुरक्षाकर्मी एक निजी कंपनी के द्वारा तैनात किया गया है जो कि सुगौली का रहने वाला सुधीर है।

मामले में सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि सुरक्षाकर्मी  निबंधन कार्यालय में राज्य सहकारी बैंक के शखा में तैनात था। गोली गलती से बंदूक छूटने के कारण चली। फ़िलहाल पुरी घटना की छानबीन की जा रही है वहीं निजी कंपनी के मैनेजर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  सुबह-सुबह EOU की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल राजेश कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी…

Goal 6 22Scope News

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...