आपसी विवाद में गोलीबारी, गोली लगने से 16 वर्षीय युवक जख्मी

भागलपुर : सुलतानगंज के दियारा में शुक्रवार देर शाम दो अपराधी गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी की घटना में झूलों यादव का 16 वर्षीय पुत्र कारु कुमार को गोली लगने से जख्मी हो गया. गोली लगने के बाद जख्मी को ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति देख जख्मी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी और ग्रामीणों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी लिया.

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम अचानक दो अपराधी गुटों के बीच गोलीबारी होने लगा करीब आधा घंटा तक दोनों अपराधी गुटों के बीच करीब 10 राऊन्ड गोलीबारी हुई. गोलीबारी के दौरान कारू कुमार अपने दरवाजे पर खड़ा था इसी दौरान एक गोली कारू कुमार को लग गया.

गोलीबारी की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस काफी संख्या में तिलकपुर गांव के लिए रवाना हो गया. गोलीबारी करने वाले आपराधी कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में पुलिस जुट गई है. सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि कई वर्षों से दो अपराधी गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रहा है. एक माह भी दोनो गुटो के बीच गोलीबारी हुई थी. जब भी दोनों अपराधी गुट आमने-सामने होते हैं तो गोलीबारी करना शुरू कर देते हैं.

थाना इंस्पेक्टर लाल बहादुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है जिसमें एक व्यक्ति कारू कुमार जख्मी हुआ हैं. जख्मी को फिलहाल बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है जख्मी का फर्द बयान लेने के बाद अपराधी की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

रिपोर्ट : श्वेतांबर कुमार झा

भागलपुर में नहीं थम रहा बम मिलने का सिलसिला, धान के खेत से दो जिंदा बम बरामद

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...