जमुई: जमुई पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों नक्सलियों की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी जो लगातार फरार चल रहे थे। गिरफ्तार नक्सली कुख्यात अरविंद यादव का नजदीकी है और उसके लिए मुखबिरी का काम करते थे। मामले में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि जिला के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली अरविंद यादव का नजदीकी भलगोड़ी निवासी विजय यादव और छापा निवासी श्रीराम यादव अपने घर आये हुए हैं।
यह भी पढ़ें – बिहार पुलिस की कोशिश थी पीपुल फ्रेंडली बनने लेकिन अब बनेगी…, थानों के लिए…
एसपी के निर्देश पर अलग अलग टीम गठित कर अहले सुबह छापेमारी कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों के विरुद्ध वर्ष 2011 में ही भागलपुर के सुल्तानगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था और उसी वक्त से पुलिस को उनकी तलाश थी। दोनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर जेल भेज दिया गया है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- अब ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कर्मी नहीं होंगी परेशान, बिहार पुलिस ने लिया बड़ा निर्णय…
जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट