टावर को बम से उड़ाने वाला फरार नक्सली को STF व गया पुलिस ने धर दबोचा

गया : जिले में वर्ष 2014 में डुमरिया में एयरटेल टावर को बम से उड़ाने वाला फरार नक्सली कपिल पासवान को गया पुलिस और एसटीएफ की टीम ने डुमरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली 10 वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार नक्सली कपिल पासवान ने वर्ष 2014 में 30 नक्सलियों के साथ मिलकर डुमरिया में एयरटेल टावर को बम से उड़ा दिया था। इस मामले में पहले ही 20 नक्सली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि नौ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

वहीं इस मामले में तो कुखयात नक्सली कपिल पासवान फरार चल रहा था। जिसे गया पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली कि कपिल पासवान रानीगंज बस स्टैंड के पास आया हुआ है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस एक टीम बनाई और रानीगंज बाजार के पास छापेमारी किया गया। जहां कुख्यात नक्सली कपिल पासवान को दबोचा गया। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया।

यह भी देखें :

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कपिल पासवान 10 वर्षों से फरार चल रहा था। इसके विरुद्ध विभिन्न स्थानों में कई नक्सली कांड मामले दर्ज हैं। फिलहाल 2014 में एयरटेल टावर को बम लगाकर उड़ा दिया था। इस मामले में 20 नक्सली को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जबकि नौ नक्सली ने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस का कहना है कि कपिल पासवान फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में कमी आएगी।

यह भी पढ़े : मोक्ष और ज्ञान की भूमि गया जिला 160 वर्ष का हुआ, ‘रन फॉर गया’ का हुआ आयोजन

आशीष कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...