ट्रेन की चपेट में आकर महिला होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल, दोनों पैर कटे

Palamu: कोसीआरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला होमगार्ड जवान अनुराधा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनके दोनों पैर दुर्घटना में कट गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

घायल महिला की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुअरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पुत्री अनुराधा कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। अनुराधा गिरिडीह में होमगार्ड की ड्यूटी पर तैनात थीं और देवघर में नई ड्यूटी के लिए उन्हें कमान लेना था।

होमगार्ड ऑफिस जाने के दौरान हुआ हादसा

अनुराधा मेदिनीराय होमगार्ड ऑफिस में कमान लेने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान कोसीआरा स्टेशन के पास किसी कार्यवश ट्रेन से उतरीं और तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उनके दोनों पैर कट गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। अनुराधा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

रिपोर्टः विनोद सिंह

 

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...