पुरी रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 10 से अधिक घायल

Puri: ओडिशा के पुरी में वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर परिसर में रविवार को अचानक मची भगदड़ से अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुरी रथ यात्रा  – भीड़ अधिक, व्यवस्था चरमरा गई

हादसा उस वक्त हुआ जब रथ यात्रा अपने चरम पर थी और हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए गुंडिचा मंदिर पहुंचे थे। भारी भीड़ के दबाव और सीमित निकासी मार्गों के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रशासन ने शुरू की जांच

हादसे के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

श्रद्धालुओं में भय और शोक

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है। रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ पर काबू पाने में प्रशासन की विफलता पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...