शराब का धंधेबाज फरार, पत्नी गिरफ्तार, दोनों मिलकर चलाते थे कारोबार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के पताही में एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब की खेप जब्त की है। वहीं पुलिस की कार्रवाई को देख कारोबारी फरार हो गया है। जबकि उसकी पत्नी चंचला कुमारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Goal 6 22Scope News

पताही रूप गांव में एक घर के पास की नाद के नीचे शराब की खेप रखी हुई है – SDPO बिनीता सिन्हा

दरअसल, एसडीपीओ टाऊन-2 बिनीता सिन्हा को एक गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के पताही रूप गांव में एक घर के पास की नाद के नीचे शराब की खेप रखी हुई है। उक्त सूचना के आलोक पर सदर थाना के पुलिस ने एक टीम गठित कर पताही रूप गांव में पहुंची और घर की तलाशी ली गई तो नाद के नीचे छिपाई गई 129.66 लीटर अवैध विदेशी शराब की खेप को जप्त किया गया। वहीं पुलिस की कारवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी पुतुल कुमार फरार हो गया, जबकि आरोपी शराब धंधेबाज की पत्नी चंचला कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शराब के धंधेबाज की पत्नी उसके इस कारोबार में पति का सहयोग किया करती थी। आरोपी पुतुल कुमार 2021 में भी शराब मामला में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़े :

शराब माफिया पुतुल कुमार के घर में छापेमारी की गई – SDPO

इस पूरे मामले पर एसडीपीओ टाऊन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पताही रूप गांव में शराब माफिया पुतुल कुमार के घर में छापेमारी की गई। घर से विदेशी शराब और बियर जब्त किया गया है, अभी कारोबारी फरार है। उसकी पत्नी चंचला कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। कारोबारी पुतुल पहले भी शराब मामले में जेल जा चुका है। चंचला कुमारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : ट्रक से भरे पशुओं को किया बरामद

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...