पुरी भगदड़: पर आया नवीन पटनायक का बयान..जानिए क्या कहा?

Desk: पुरी (ओडिशा) के गुंडिचा मंदिर के पास हुई भगदड़ में 3 श्रद्धालुओं की मौत और 6 के घायल होने की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दुख प्रकट करते हुए सरकारी तंत्र की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं।

परिवारों के प्रति संवेदना, घायलों के लिए प्रार्थना:

नवीन पटनायक ने लिखा कि – पुरी में हुई इस दुखद भगदड़ में जान गंवाने वाले तीनों श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि घायल श्रद्धालु जल्द स्वस्थ हों।

प्रशासनिक चूक की ओर किया इशारा

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस त्रासदी को भीड़ प्रबंधन में गंभीर प्रशासनिक चूक बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के शुरू में श्रद्धालुओं के परिजन खुद राहत कार्य में जुटे। मौके पर भीड़ नियंत्रण के लिए कोई सरकारी मशीनरी मौजूद नहीं थी। यह साफ तौर पर लापरवाही को दर्शाता है।

3 की मौत, 6 घायल

श्री गुंडिचा मंदिर परिसर में रथ यात्रा के दौरान भीड़ के दबाव के चलते दो महिलाओं सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। हादसे में 6 घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है। घटना रविवार 4 से 5 बजे के बीच हुई।

सरकार से जिम्मेदारी तय करने की मांग

नवीन पटनायक की इस प्रतिक्रिया के बाद घटना की जवाबदेही तय करने और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को सुधारने की मांग जोर पकड़ रही है। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने सरकार से आने वाले धार्मिक आयोजनों के लिए ठोस रणनीति बनाने की अपील की है।

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...