विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, नियुक्त किए 58 पर्यवेक्षक

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने में बस कुछ महीनों का समय बच चुका है। इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह चुनावी मैदान में उतर चुकी है। बता दें कि रविवार यानी 29 जून को 58 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने चुनाव के लिए 58 पार्टी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जिनमें विंग कमांडर अनुमा आचार्य (सेवानिवृत्त) भी शामिल हैं। इनके अलावा अली मेहंदी, अशोक चांदना, मनोज यादव, नदीम जावेद, शोएब खान, अखिलेश यादव और वीरेंद्र यादव जैसे नेता शामिल हैं।

Goal 7 22Scope News

बिहार कांग्रेस ने सभी 58 पर्यवेक्षक को दी बधाई

उधर, 58 पर्यवेक्षक की लिस्ट सामने आने के बाद बिहार कांग्रेस की ओर से बधाई दी गई है। बिहार कांग्रेस ने एक्स पर 58 पर्यवेक्षक वाली लिस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को एआईसीसी पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। आप सभी सम्मानित साथियों को बिहार कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Bihar Congress 4 22Scope News

विधानसभा चुनाव में टीम के सदस्य निभाएंगे अहम भूमिका

आपको बता दें कि ‘सुपर 58’ की टीम को लेकर माना जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार, इन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये सभी 58 पर्यवेक्षक स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। पार्टी का उद्देश्य समय रहते बूथ स्तर तक तैयारी करना है ताकि हर हाल में विधानसभा चुनाव में फायदा हो। अब देखना होगा कि यह टीम पार्टी के लिए कितना और क्या कुछ काम कर पाती है।

यह भी पढ़े :

Bihar Congress 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : दिग्विजय का सरकार पर करारा निशाना, कहा- नीतीश व BJP मिलकर बिहार को किया बर्बाद

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...