धमाके के बाद घायल मजदूरों से मिलने अस्पताल पहुंचे डीसी..

Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित शिवप्रिया इस्पात उद्योग में रविवार सुबह हुए ब्लास्ट फर्नेस धमाके के बाद दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो डीसी अजय नाथ झा बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) पहुंचे और घायलों लखन टुडू और अखिल कुमार का हालचाल जाना।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को इलाज में कोई कोताही न बरतने का निर्देश दिया। डीसी ने शिवप्रिया इस्पात उद्योग प्रबंधन को निर्देश दिया कि दोनों श्रमिकों के स्वस्थ होने तक उनके परिवारों को मानदेय का भुगतान प्रतिमाह किया जाए। उन्होंने कहा कि यह श्रमिकों का अधिकार है और प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है।

जांच का आदेश, सुरक्षा मानकों पर सख्ती

डीसी ने एसडीएम चास प्रांजल ढांडा को 72 घंटे के भीतर हादसे की विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर औद्योगिक लापरवाही का प्रतीक है और इसमें लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सुरक्षा मानकों तथा फैक्ट्री संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त किए बिना किसी फैक्ट्री का संचालन नहीं किया जाएगा।

करखाना निरीक्षक पर कार्रवाई

मौके पर करखाना निरीक्षक की अनुपस्थिति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और उनका वेतन स्थगित कर अगले आदेश तक जिला मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। हादसे के बाद मौके पर एसडीएम चास, बियाडा के क्षेत्रीय उप निदेशक, श्रम अधीक्षक, चास अंचलाधिकारी, और उद्योग प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Jharkhand Ration Card: राशन कार्ड बनवाने से पहले पूरे करें 6...

 झारखंड में नया राशन कार्ड बनवाने या सदस्य का नाम जोड़ने के लिए 6 दस्तावेज और हर सदस्य का अलग मोबाइल नंबर जरूरी किया...

Ranchi Crime: रॉक गार्डन के पास दिनदहाड़े CCL कर्मी का अपहरण,...

रांची के रॉक गार्डन के पास बाइक सवार CCL कर्मी मोहित कुमार सिन्हा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने दो घंटे में...

Rahul Gandhi Jharkhand Visit: नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे...

राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे। खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों से PESA नियमावली पर संवाद और रांची...