Hazaribagh: अपराध और नशे पर नियंत्रण के लिए बनी ‘बाइकर्स रक्षक पुलिस टीम’, 160 संवेदनशील जगहों पर करेगी पैनी निगरानी

Hazaribagh: हजारीबाग शहर में लगातार बढ़ते अपराध और युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक सख्त और प्रभावशाली कदम उठाया है। सोमवार को हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने ‘बाइकर्स रक्षक पुलिस पेट्रोलिंग टीम’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस टीम का उद्देश्य शहर के भीतर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और नशे तथा असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना है।

Hazaribagh: 160 स्थानों पर नियमित गश्ती

प्रशासन द्वारा गठित इस विशेष ‘सैट टीम’ (Special Action Team) में 50 प्रशिक्षित बाइक सवार पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं, जो शहर के चिन्हित 160 स्थानों पर नियमित गश्ती करेंगे। ये सभी स्थान ऐसे हैं, जहां या तो नशे का सेवन खुलेआम किया जाता है या अपराधी तत्व आपराधिक घटनाओं की योजना बनाते हैं। इन स्थानों पर इन पुलिसकर्मियों की तैनाती से न केवल निगरानी बढ़ेगी, बल्कि पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित होगी।

Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक ने बताया

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि यह टीम पूरी तरह से मोबाइल होगी और प्रत्येक बाइकर्स रक्षक को एक विशेष क्षेत्र में गश्ती की जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना नियंत्रण कक्ष को देने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल अपराधियों में डर का माहौल पैदा करेगी और आम जनता को सुरक्षा का विश्वास भी दिलाएगी।

Hazaribagh: डीसी ने बताया

डीसी शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि शहर में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों और नशाखोरी की घटनाओं ने समाज में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। ‘बाइकर्स रक्षक पुलिस टीम’ के गठन से इन समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। हालांकि अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में इस नई व्यवस्था से अपराध और नशे के मामलों में कितनी कमी आती है। जनता और प्रशासन दोनों इस योजना को लेकर आशान्वित हैं।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Jio True5G Growth: जियो ने फिर मारी बाजी! 5G, डेटा और...

Jio True5G Growth: रिलायंस जियो ने 5G सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। कंपनी के हालिया...

Bombay Blood Group Identified: BGH बोकारो में मिला दुनिया के सबसे...

Bombay Blood Group Identified: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) द्वारा संचालित बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) के ब्लड सेंटर ने मेडिकल क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल...

SAIL Bokaro News: डी-कार्बोनाइजेशन की दिशा में बड़ा कदम, बोकारो स्टील...

SAIL Bokaro News: SAIL के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने ग्रीनहाउस गैस (GHG) डैशबोर्ड लॉन्च किया है, जो पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ औद्योगिक विकास की...