Hazaribagh: चोरी की घटनाओं पर सख्त हुई पुलिस, एसपी ने संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

Hazaribagh: जिले में पिछले तीन महीनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। घरों में घुसकर चोरों के वारदातों को अंजाम देने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर, पुलिस ने अब विशेष सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने बुधवार को शहर के कई संवेदनशील और चोरी-प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटनाओं से संबंधित जानकारी जुटाई और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

रात की गश्ती और निगरानी के निर्देशः

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि कई मामलों में चोर पहले घरों की रेकी (सर्वे) करते हैं और फिर मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि सभी इलाकों में रात की गश्ती और निगरानी को और मजबूत किया जाए।

एसपी की लोगों से अपीलः

एसपी ने लोगों से अपील की अगर कोई परिवार कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है, तो स्थानीय थाना को इसकी जानकारी जरूर दें। पुलिस टीम उनके घर की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और पेट्रोलिंग बढ़ा दी जाएगी। एसपी ने कहा कि अब हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना को दें।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

 

 

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...