Gumla: कुएं में मोटर चालू करते समय करंट लगने से वृद्ध की मौत, परिवार में पसरा मातम

Gumla: डुमरी प्रखंड अंतर्गत करनी पंचायत के सुवाली गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां खेत में लगे मोटर को चालू करने गए लगभग 60 वर्षीय सुभान उरांव की विद्युत करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सुभान उरांव के परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Gumla: करंट लगने से वृद्ध की मौत

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुभान उरांव सुबह अपने खेत में बने कुएं पर लगे पंपसेट (मोटर) को चालू करने गए थे। उसी दौरान वे बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें तेज झटका लगा और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

Gumla: घटना से परिवार में पसरा मातम

काफी देर तक जब सुभान उरांव घर वापस नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें खोजने के लिए निकले। कुएं के पास पहुंचने पर उन्होंने सुभान उरांव का शव पड़ा हुआ पाया, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना तुरंत डुमरी थाना प्रभारी अनुज कुमार को दी गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...