Commercial Advertisment

Gumla: बिजली ठीक करने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा शिक्षक, करंट लगने से मौत, घंटों तार में फंसा रहा

Gumla: सुरसांग थाना क्षेत्र के रेंगोला गांव में बीती देर शाम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बीरकेरा के प्रधानाध्यापक 28 वर्षीय गजेंद्र किसान की 11 हजार वोल्ट के विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया गजेंद्र किसान के घर में बिजली खराब थी। बिजली ठीक करने के लिए वे ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ गए और लाइन को ठीक करने लगे।

Gumla: काफी मशक्कत के बाद उतारा गया शव

तभी उन्हें करंट लग गया। इसके बाद घंटों तक वह तार से चिपका रहा। ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना सुरसांग थाना को दी गई। थाना प्रभारी मुकेश प्रसाद टूटू तत्काल दलबल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली कटवाई और मृतक के शरीर को काफी मशक्कत के बाद रस्सी से बांधकर नीचे उतारा।

Gumla: करंट से हुई मौत

गजेंद्र किसान का हाथ और पूरा शरीर पूरी तरह से जल गया था। तारों के बीच ही करंट से उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली करंट से उनका शरीर जल रहा था और आग की लपटे उठ रही थी। फिलहाल, मृतक के शव को गांव में रखा गया है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...