सांसद अरुण का बड़ा बयान, कहा- शाहाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं चिराग!

पटना : बिहार पूरी तरह चुनाव मूड में आ चुकी है। राज्य में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। इस बीच बिहार में सियासी पार्टियों के नेताओं का आने का सिलसिला जारी है। साथ ही सभी पार्टियां अपनी ओर से बड़ी बैठकें भी कर रही है और सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से पोस्टर वार भी जारी है।

Goal 3 22Scope News

शाहाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान ! – अरुण भारती

आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लोकसभा सांसद अरुण भारती ने एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शाहाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं। अरुण भारती ने कहा कि बिहार की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की लगातार मांग है। अब चिराग पासवान बिहार में आकर बड़ी जिम्मेदारी संभालें। पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे की शुरुआती रिपोर्ट इशारा कर रही है कि शाहाबाद की जनता नेतृत्व सौंपने को तैयार है। जल्द ही राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक बुलाई जा सकती है।

अरुण भारती का मांझी पर तंज, कहा- उनके पास भी बहुमत मिला तो वह पीठ दिखाकर भाग गए

सांसद और चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती ने एक वार फिर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर बड़ा हमला कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह बात सही है जो मांझी ने कहा है। चिराग पासवान अनुभवहीन नेता है, अनुभव की कमी है। लेकिन उनके पास यह भी बात की कमी है कि बहुमत से पहले पीठ दिखा कर भाग गए। इस बात की भी उनके पास कमी है। उनसे पूछा गया कि विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले नीतीश कुमार ने भी सिखा दिया था तो आपने क्या नीतीश कुमार पर भी टिप्पणी किया है। इस पर अरुण भारती ने कहा कि हमने किसी को कुछ नहीं कहा ना किसी का नाम लिया।

MP Arun Bharti 1 22Scope News

चिराग पासवान बिहार के लोगों की खिदमत करेंगे – अरुण भारती

अरुण भारती ने कहा कि चिराग पासवान बिहार के लोगों की खिदमत करेंगे। शाहाबाद से जो रिजल्ट आया है सर्वे का बहुत अच्छा है और लोग उनको चाहते हैं और वह बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे। तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि पहले अपने गठबंधन को देखना चाहिए और कहना चाहिए कि कांग्रेस के साथ वह कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमारे यहां जो हो रहा है वह सब मजाकिया अंदाज में है और सब कुछ सही होगा। तेजस्वी के इस बयान पर की रामविलास पासवान ने लालू प्रसाद यादव के 15 साल के शासनकाल को सामाजिक न्याय का शासन काल कहा था। उन्होंने कहा कि बिल्कुल गलत तेजस्वी यादव गलत बोल रहे हैं और अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने कभी ने कहा कि लालु का राज सामाजिक न्याय का राज्य था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने शिक्षा की कमी है इसीलिए उल्टा पुल्टा बयान देते रहते हैं।

यह भी पढ़े : अरुण भारती का तेजस्वी पर तंज, कहा- वो तो पहले से बने हैं कमाई के जमाई

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...