Advertisment

मोरहाबादी में दिनदहाड़े गोलीबारी, अपराधी कालू लामा की मौत, दो घायल

रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में चार की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अपराधियों ने स्थानीय अपराधी कालू लामा व उसके दो सहयोगियों पर गोलियां चलाई. जिसके बाद तीनों को रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कालू लामा को मृत घोषित कर दिया. वहीं गोली लगने से घायल कालू का भाई राजू लामा और बब्बन विश्वकर्मा इलाज चल रहा है. दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है. मृतक कालू लामा बरियातु थाना क्षेत्र में एदलहातु का रहने वाला था. उसके ऊपर बहुत सारे मामले दर्ज थे.

बता दें कि यह घटना मोरहाबादी में शिबु सोरेन के आवास के बाहर हुई है. जबकि मोरहाबादी हाई सिक्योरिटी जोन में आता है. बताया जाता है कि स्कूटी सवार युवकों ने मैदान में कार सवार कालु लामा और उसके भाई पर अचानक तबाड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अपराधीन बिहार नंबर की स्कूटी से पहुंचे थे. पुलिस ने मौके दो खोखा बरामद किया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस दौरान मोरहबादी मैदान के आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति मची रही.

कालू लामा रांची के बरियातू इलाके का रहने वाला था. वह एक माह पहले जेल से निकला था. एसएसपी आवास और उपायुक्त आवास से महज चंद कदमों की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने गैंगवार की आशंका जाहिर की है. घटना स्थल पर सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, चुटिया थाना प्रभारी, लालपुर थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

10 वर्षों से फरार मोस्ट वांटेड अपराधी कक्कू खान हरियाणा से गिरफ्तार

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...