राजधानी के VVIP जोन में फायरिंग मामला : सीसीटीवी फूटेज जारी

रांची : राजधानी रांची के VVIP जोन मोरहाबादी मैदान में गुरूवार को हुई फायरिंग में पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज जारी की है.

बता दें कि मोरहाबादी मैदान में चार की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने

स्थानीय अपराधी कालू लामा और उसके दो सहयोगियों पर गोलियां चलाई थी.

ranchi 2 1 22Scope News
राजधानी के VVIP जोन में फायरिंग मामला : सीसीटीवी फूटेज जारी

जिसके बाद तीनों को रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कालू लामा को मृत घोषित कर दिया था.

गोली लगने से घायल कालू का भाई राजू लामा और बब्बन विश्वकर्मा इलाज चल रहा है.

दोनों की स्थिति गंभीर है. मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है.

मृतक कालू लामा बरियातु थाना क्षेत्र में एदलहातु का रहने वाला था.

उसके ऊपर बहुत सारे मामले दर्ज थे.

ranchi 3 22Scope News
रांची : राजधानी रांची के VVIP जोन मोरहाबादी मैदान में गुरूवार को हुई फायरिंग में पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज जारी की है

यह घटना राजधानी के  मोरहाबादी में शिबु सोरेन के आवास के बाहर घटी थी.

जबकि मोरहाबादी हाई सिक्योरिटी जोन में आता है.

पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फूटेज में स्पष्ट है कि स्कूटी सवार युवकों ने मैदान में कार सवार कालु लामा

और उसके भाई पर फायरिंग शुरू कर दी. बता दें कि अपराधी बिहार के नंबर की स्कूटी से पहुंचे थे.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...