गिरिडीह में सड़क हादसा: किशोरी की मौत, बाइक चालक गंभीर, एक अन्य घायल

गिरिडीह: गावां थाना क्षेत्र के पटना-बल्हारा पथ पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय किशोरी गौरी मुर्मू की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक परमानंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्य किशोरी रिंकी मरांडी को मामूली चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, परमानंद शर्मा अपनी बाइक से जमडार से गावां की ओर आ रहे थे। रास्ते में लोरिया के पास पूरन मुर्मू की पुत्री गौरी मुर्मू और छोटन मरांडी की पुत्री रिंकी मरांडी ने उन्हें बाइक रोककर गावां तक पहुंचाने का आग्रह किया। परमानंद ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया, लेकिन भिखी घाटी के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।

गिरिडीह में सड़क हादसा :

घटना के बाद गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को गावां सीएचसी भेजा गया। अस्पताल में जांच के दौरान चिकित्सक डॉ. महेश्व ने गौरी मुर्मू को मृत घोषित कर दिया। रिंकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल परमानंद शर्मा को गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

हादसे की खबर फैलते ही लोरिया और आसपास के दर्जनों ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए और मुआवजे की मांग करने लगे। स्थिति को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव और पंसस अकलेश यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को समझाया और घायल को गिरिडीह भेजवाया।

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...