Sports News: कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

Sports News: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है। गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Sports News: 311 गेंदों में दोहरा शतक

शुभमन गिल ने 311 गेंदों में 21 चौकों और 2 छक्कों की मदद से दोहरा शतक पूरा किया। यह उनके करियर का पहला टेस्ट डबल सेंचुरी है और कप्तान के रूप में तीसरी ही पारी में यह उपलब्धि हासिल की है।

Sports News: गिल के नाम दर्ज हुए ये बड़े रिकॉर्ड

  • इंग्लैंड में टेस्ट दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। गिल ने इस सूची में मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा, जिनका इंग्लैंड में सर्वोच्च स्कोर 179 रन (1990, मैनचेस्टर) था।
  • इंग्लैंड में टेस्ट दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सुनील गावस्कर (221 रन, 1979, ओवल) और राहुल द्रविड़ (200, 2002, नॉटिंघम) यह कारनामा कर चुके हैं।
  • विदेशी धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल ने विराट कोहली (200 रन, वेस्टइंडीज, 2016) को पीछे छोड़ा है।
  • इंग्लैंड में टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने 222 रन बनाते ही सुनील गावस्कर (221 रन) को पीछे छोड़ा है।
  • SENA देशों में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल ने तिलकरत्ने दिलशान (193 रन, 2011, लॉर्ड्स) के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
  • गिल और सुनील गावस्कर दोनों ने अपनी कप्तानी की तीसरी ही पारी में दोहरा शतक जड़ा है। गावस्कर ने 1975 में वानखेड़े में वेस्टइंडीज के खिलाफ 205 रन बनाए थे।

Sports News: भारतीय टेस्ट कप्तानों के दोहरे शतक

भारतीय टेस्ट कप्तान के तौड़ पर विराट कोहली ने 7 दोहरे शतक लगए हैं। इसके अलावा मंसूर अली खान पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, शुभमन गिल ने 1-1 दोहरा शतक लगाया है।

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में SDG के लिए बनेगा अलग...

Bihar SDG Budget 2027-28: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को सरकारी योजनाओं और बजट निर्माण प्रक्रिया से प्रभावी ढंग से जोड़ने की दिशा...

 Bihar Jharkhand MOU: सोन नदी जल बंटवारे पर ऐतिहासिक समझौता, बिहार-झारखंड...

 बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर 25 वर्षों से लंबित विवाद पर MOU हुआ। समझौते से इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना...

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...