कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने दिखाया जलवा, जड़ा शतक

Desk. भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जहां अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा, वहीं नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक ठोका और मुकाबले को यादगार बना दिया। पहले दिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने मजबूत स्थिति बना ली है।

कप्तानी पारी में शुभमन गिल का धमाका

शुभमन गिल ने 140 गेंदों में 14 चौकों की मदद से अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया। यह शतक उनके करियर का खास पड़ाव भी है, क्योंकि यह उनकी कप्तान के रूप में डेब्यू टेस्ट पारी थी। शुभमन पूर्व कप्तान विराट कोहली के संन्यास के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने शानदार पारी खेलकर विराट की गैरमौजूदगी महसूस नहीं होने दी।

SENA देशों में पहला शतक

शुभमन गिल का यह शतक कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। यह इंग्लिश धरती पर उनका पहला टेस्ट शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड में सिर्फ एक टेस्ट खेला था जिसमें वह 17 और 4 रन ही बना सके थे। साथ ही, यह SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में उनका पहला शतक है, जिससे उन्होंने इस ग्रुप में शतकों का सूखा खत्म किया।

रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हुए गिल

शुभमन गिल बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ने वाले भारत के चौथे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर और विराट कोहली ने यह कारनामा किया था। वे टेस्ट इतिहास में बतौर कप्तान डेब्यू पारी में शतक लगाने वाले 23वें खिलाड़ी भी बन गए हैं।

शुभमन ने 25 साल और 285 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले हर्बी टेलर, एलिस्टेयर कुक और स्टीव स्मिथ इस सूची में शामिल हैं।

विदेशी जमीन पर फॉर्म में वापसी

शुभमन ने इस टेस्ट से पहले भारत से बाहर 13 टेस्ट मैचों में मात्र 649 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 29.50 रहा था। इन मैचों में उन्होंने सिर्फ एक शतक और दो अर्धशतक ही लगाए थे। विदेशी जमीन पर उनका एकमात्र शतक साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...