ग्रुप डी के लिए अब दो की जगह होगी एक परीक्षा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुशील मोदी को दिया भरोसा

एनटीपीसी के परिणाम ‘एक छात्र-यूनिक रिजल्ट’ फार्मूले पर होगी

बिहार में प्रशासन न करे कोई दमनात्मक कार्रवाई- सुशील मोदी

नई दिल्ली/पटना : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को आश्वस्त किया कि ग्रुप-डी की दो की बजाय एक परीक्षा होगी. वहीं एनटीपीसी की परीक्षा के 3.5 लाख अतिरिक्त परिणाम ‘‘एक छात्र-यूनिक रिजल्ट’’ के आधार पर घोषित किये जाएंगे.

रेलमंत्री ने सुशील मोदी को भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों से सहमत है और उनकी मांग के अनुरूप ही निर्णय जल्द लिया जाएगा. सुशील मोदी ने लाखों अभ्यर्थियों की परेशानी और उनकी मांगों से रेल मंत्री वैष्णव को विस्तार से अवगत कराया.

सुशील मोदी ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि एनटीपीसी के मामले में ‘‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’’ के सिद्धांत पर निर्णय किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड ने यदि फैसला अचानक लेने से परहेज किया होता और समय रहते छात्रों के भ्रम दूर किये होते, तो बिहार में ऐसी अप्रिय स्थिति नहीं पैदा होती.

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राज्य के पुलिस प्रशासन से अपील की कि छात्रों पर कोई दमनात्मक कार्रवाई न की जाए. छात्र कोई अपराधी नहीं है. उन्होंने छात्रों से संयम बरतने की अपील की, ताकि रेलवे बोर्ड मामले के सभी पहलुओं की जांच पूरी कर परीक्षार्थियों के हित में फैसला कर सके.

रिपोर्ट: शक्ति

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ का राउरकेला का दौरा

BIG BREAKING : निरसा में बड़ा हादसा, चाल धंसी, दो दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...