बिहार में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, IMD ने अगले 5 दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट

पटना : बिहार में मॉनसून ने अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। आज यानी चार जुलाई को पटना मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। बांका में 41.2 मिमी बारिश और नवादा में जलजमाव की स्थिति रहेगी। पटना, सहरसा, सुपौल, भोजपुर और बक्सर में भारी बारिश और आंधी की आशंका है।

बांका में सर्वाधिक बारिश, नवादा में जलजमाव

बीते 24 घंटे के दौरान बांका जिले में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो राज्य में सर्वाधिक रही। हाजीपुर, जमुई और नवादा में भी गुरुवार सुबह से तेज बारिश हुई, जिससे नवादा में कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके विपरीत, राजधानी पटना में तेज धूप रही, जिससे उमस में इजाफा हुआ।

पटना में उमस वाली गर्मी, हल्की बारिश की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच बना रहेगा। शहर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और दोपहर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे उमस में और वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़े : कोसी बैराज से लगातार हो रही पानी डिस्चार्ज, DM ने अपने स्तर से की सभी तैयारी

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...