कोसी बैराज से लगातार हो रही पानी डिस्चार्ज, DM ने अपने स्तर से की सभी तैयारी

मधेपुरा : कोसी बैराज से लगातार हो रही पानी डिस्चार्ज को लेकर मधेपुरा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिला प्रशासन की तरफ से मधेपुरा के आलमनगर, चौसा और पुरैनी प्रखंड में आगामी बाढ़ को लेकर पूरी तैयारी की गई है। डीएम तरणजोत सिंह के नेतृत्व में इसकी निगरानी की जा रही है। नाव परिचालन, पशु चारा और मानवीय राहत सामग्री को लेकर तैयारी की गई है। साथ हीं बाढ़ को लेकर प्रभारी मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की गई है।

Goal 3 22Scope News

आगामी बाढ़ को लेकर जिले में सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है – DM तरणजोत सिंह

वहीं इस मामले को लेकर डीएम तरणजोत सिंह ने बताया कि आगामी बाढ़ को लेकर जिले में सभी तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। खासकर, मधेपुरा के तीन प्रखंड आलमनगर चौसा व पुरैनी प्रखंड के दर्जनों पंचायतें हर साल बाढ़ से प्रभावित रहता है। उन्होंने बताया कि जिले में बाढ़ पूर्व तैयारी कर ली गई है। इतना हीं नहीं जिले के प्रभारी मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक भी हुई। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र मे नाव परिचालन, पशु चारा और मानवीय राहत सामग्री उपलब्धता हेतु निविदा भी निकाली जा चुकी है। हर हाल में बाढ़ से निपटने को लेकर जिला प्रशासन तैयार है।

यह भी पढ़े : बंद पड़े हैं अधिकांश CCTV कैमरे, कैसे तीसरी आंखों से होगी शहर की निगरानी…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...