स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, रांची SSP को दी जानकारी

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। मंत्री को गुरुवार देर रात मोबाइल नंबर 7903928578 से कॉल कर कहा गया कि “तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे।” इस धमकी से संबंधित जानकारी खुद मंत्री ने साझा की है।

डॉ अंसारी इस समय दिल्ली में हैं, जहां वे राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को देखने पहुंचे हैं। मंत्री हफीजुल की शुक्रवार को हार्ट सर्जरी होनी है। इसी दौरान उन्हें धमकी भरा कॉल आया।

मंत्री डॉ अंसारी ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी रांची के एसएसपी को दे दी है और पुलिस को त्वरित जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सच्चाई सामने आनी चाहिए।

पुलिस अब फोन नंबर और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच में जुट गई है।

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...