मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, पुलिस अब तक आरोपी को नहीं कर सकी ट्रैक

रांची : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, धमकी देने वाला नंबर लगातार सक्रिय है, इसके बावजूद पुलिस अभी तक आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है।

मंत्री को जिस मोबाइल नंबर से कॉल आया, वह अब भी चालू स्थिति में है। मीडिया के द्वारा जब उस नंबर पर संपर्क किया गया तो पहले एक महिला ने फोन उठाया, लेकिन वह स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बोल पाई। दूसरी बार फोन करने पर एक पुरुष ने कॉल रिसीव किया, लेकिन उसने भी अपना नाम और पता बताने से इनकार कर दिया।

पुलिस जांच में धीमी प्रगति
धमकी की गंभीरता को देखते हुए राजधानी पुलिस ने जांच का जिम्मा जगन्नाथपुर थाना को सौंपा है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन सिन्हा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मंत्री की शिकायत पर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस नंबर से धमकी दी गई, उस पर तकनीकी जांच जारी है।

अब तक पुलिस की ओर से न तो किसी संदिग्ध की पहचान हो सकी है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और जांच की गति पर सवाल उठने लगे हैं।

राजनीतिक हलकों में हलचल
मंत्री को मिली धमकी के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चिंता का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियों पर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने का दबाव बढ़ रहा है।

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...