झारखंड भाजपा ने किया बूस्टर डोज जागरण अभियान का शुभारंभ

Ranchiराष्ट्रीय स्वयंसेवक अभियान के तहत झारखंड भाजपा ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय से बूस्टर डोज जागरण अभियान का शुभारंभ किया.

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात को

बूस्टर डोज का टीका लगाकर इस अभियान की शुरुआत की गई.

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी के अलावा अभियान की संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, सह संयोजक सरोज सिंह,

सदस्य राजीव कुमार उपस्थित रहें.

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि टीकाकरण के पहले, दूसरे या बूस्टर डोज के जो भी मापदंड तय किए गए हैं और

जो भी पात्रता रखते हैं, उन तमाम लोगों का टीकाकरण कराना हम सब की जिम्मेवारी है.

शुरुआती दिनों में हर अभियान को लेकर कुछ भ्रांतियां रहती है, लिहाजा इसको लेकर भी रही,

परंतु अब सारी भ्रांतियां दूर हो चुकी है.

भारत जैसे विविधत्ताओं से भरे देश में 163 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण होना एक बड़ी उपलब्धि है.

कल्पना कीजिए अगर केंद्र की मोदी सरकार ने इतने व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान नहीं

चलाया होता तो स्थिति कितनी भयावह होती.

बूस्टर डोज जागरण अभियान :

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र की अभियान के साथ जिस तेजी से अपने आप को जोड़ा, वह भी सराहनीय है.

सम्पूर्ण टीकाकरण की शुरुआत अपने से, अपने परिजनों से, दोस्तों से, शुभचिंतकों से करने की जरूरत है.

इससे लोगों को प्रेरित करना और लक्ष्य प्राप्त करना सहज हो जाएगा.

झारखंड में टीकाकरण की धीमी गति चिंताजनक है. इस लिहाज से हम सभी की जिम्मेवारी और बढ़ जाती है.

बाबालाल मरांडी ने भी की अपील

मरांडी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम अपने लोगों से, रिश्तेदारों से कुशल क्षेम पूछते हैं कि आप कैसे हैं.

इसके साथ एक बात और जोड़ दीजिए कि आपने कोरोना का टीका लगवाया या नहीं.

ऐसा करने से एक माहौल बन जायेगा और हम अपने लक्ष्य में जल्दी सफल हो जायेंगे.

कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. सजगता ही बचाव है.

सभी लोग अपनी जिम्मेवारी निभायेंगे तभी यह अभियान पूर्णत: सफल हो पाएगा.

सम्पूर्ण टीकाकरण से ही झारखंड सुरक्षित होगा.

रिपोर्ट-मदन

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...