भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, घूस लेते जिला मत्स्य पदाधिकारी गिरफ्तार

सहरसा : सहरसा बिहार में भ्रष्ट पदाधिकारियों पर आए दिन कार्रवाई की जा रही है। फिर भी कुछ भ्रष्ट पदाधिकारी रिश्वत लेने से बाज नही आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां पटना से आई विजिलेंस की टीम ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को उनके कार्यालय में ही 40 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हांथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पदाधिकारी का नाम सुबोध कुमार बताया जाता है जो काम के एवज में एक मत्स्य पालक से 40 हजार रुपए घुस ले रहे थे।

Goal 1 22Scope News

PM मत्स्य पालन योजना के तहत जिंदा मछली बिक्री केंद्र का मेरे द्वारा निर्माण करवाया गया था

इस संबंध परिवाद दायर करने वाले मत्स्य पालक टुन्न मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के तहत जिंदा मछली बिक्री केंद्र का मेरे द्वारा निर्माण करवाया गया था। अनुदान देने के नाम पर मत्स्य पदाधिकारी द्वारा 20 प्रतिशत की राशि मांगी जा रही थी। जिसकी शिकायत हमने पटना विजिलेंस टीम से की थी। आज 40 हजार रुपए घूस लेते हुए मत्स्य पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पटना से आए विजिलेंस के डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि टुन्ना मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा परिवाद दायर किया गया था। जिसकी शिकायत पर विजिलेंस की टीम यहां पहुंची थी। जिला मत्स्य पदाधिकारी को 40 हजार रुपए घूस लेते रंगे हांथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े : Mutation के नाम पर राजस्वकर्मी ने मांगी घूस, विजिलेंस की टीम ने…

घर बैठे सुनवाई, ऑनलाइन दस्तावेज और पारदर्शी फैसला, बिहार की राजस्व...

पटना : सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब नागरिकों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। तकनीक तभी...

नितिन नवीन के आवास पर बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...