Jharkhand Politics : “यह हादसा नहीं, हत्या है” रामगढ़ करमा प्रोजेक्ट हादसे पर भड़के बाबूलाल मरांडी…

Jharkhand Politics

Ranchi : रामगढ़ के करमा प्रोजेक्ट में हुई दर्दनाक घटना को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस हादसे को लेकर झारखंड की हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि एक “सरकारी संरक्षण में की गई हत्या” है।

ये भी पढ़ें- मंत्री Irfan Ansari ने कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा… 

Jharkhand Politics : भ्रष्टाचार और सरकारी निकम्मेपन का नतीजा है त्रासदी

मरांडी ने कहा कि अवैध कोयला खनन की चपेट में आकर कई श्रमिकों के दबने की आशंका ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और ईश्वर से फंसे हुए श्रमिकों की सलामती की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : मौत का खदान! सीसीएल करमा प्रोजेक्ट में चाल धसने से चार मजदूरों की मौत…

उन्होंने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह त्रासदी भ्रष्टाचार और सरकारी निकम्मेपन का नतीजा है। रामगढ़ हो, धनबाद, हजारीबाग या बोकारो–हर जगह अवैध खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और सरकार आंखें मूंदे बैठी है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : तुलसी के नाम पर जहर का कारोबार, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, ये निकला मास्टरमाइंड… 

Jharkhand Politics : मामले की उच्चस्तरीय जांच हो

मरांडी ने आरोप लगाया कि जब अवैध खनन को पुलिस और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त हो और राज्य का नेतृत्व ही सवालों के घेरे में हो, तो फिर दोषियों से पूछे कौन? उन्होंने यह भी कहा कि जिस खदान को सीसीएल ने बंद कर दिया था, उसे राज्य सरकार की नाक के नीचे माफियाओं ने फिर से चालू कर दिया।

ये भी पढ़ें- Palamu : शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल को लेकर प्रशासन अलर्ट, मेदिनीनगर में फ्लैग मार्च निकाला गया 

उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और कहा कि अब यह मौत का सिलसिला बंद होना चाहिए। सरकार को हर जान का हिसाब देना होगा, क्योंकि यह हादसे नहीं, बल्कि शासन की विफलताओं से उपजी हत्याएं है।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—-

Ranchi Crime : घर पर अवैध शराब का गोरखधंधा, उत्पाद विभाग की छापेमारी में शराब ही शराब, दो गिरफ्तार… 

Breaking : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेपाल हाउस का किया औचक निरीक्षण, कर्माचारियों में मचा हड़कंप… 

Giridih Suicide : प्रेमी-प्रेमिका का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस… 

Pakur Crime : डकैती कांड का पर्दाफाश, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार… 

Breaking : कांग्रेस नेता के भाई को लगी चार गोलियां, पारस अस्पताल में हंगामा… 

Gumla Crime : रुई लदी ट्रक से निकाल शराब का जखीरा, 1020 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार… 

Hazaribagh : अचानक छूटने लगी आंसू गैस, लोगों में मची अफरातफरी, लगातार दूसरे दिन… 

Gumla : बदहाल स्थिति में किसान, 70 रुपये किलो बिकने वाली मिर्च 10-15 रुपये पर आई 

Dhanbad Breaking : दामोदर नदी में तैरता हुआ शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...