Jharkhand Politics : अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने पर सियासत गरम, मरांडी बोले-हेमंत सरकार ने किया अटल जी का अपमान…

Jharkhand Politics

Ranchi : झारखंड में अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर रखे जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया है कि क्या यह कृतघ्नता नहीं है कि राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम को एक सरकारी योजना से हटाया जा रहा है?

Rajasthan School Collapsed : सरकारी स्कूल बना कब्रगाह, छत ढहने से 8 मासूमों की मौत, 30 घायल 

Jharkhand Politics : राजनीतिक गिरावट का परिचय दे रही सरकार

मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में वाजपेयी की भूमिका ऐतिहासिक रही है। 1999 में उन्होंने झारखंड की धरती से राज्य निर्माण का वादा किया था, और 2000 में अलग राज्य बनाकर उसे निभाया भी। ऐसे महान नेता के योगदान को अनदेखा कर सरकार ने राजनीतिक गिरावट का परिचय दिया है।

Dhanbad : 31 जुलाई से 1 अगस्त तक बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आस-पास का क्षेत्र “नो फ्लाई जोन” घोषित 

मरांडी ने सरकार से पूछा कि क्या नाम बदलने से राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार आ जाएगा? क्या अब एम्बुलेंस समय पर पहुंचेगी, क्लीनिकों में दवाएं और डॉक्टर मिलेंगे? उन्होंने कहा कि अगर सरकार को वास्तव में मदर टेरेसा को सम्मान देना था, तो उनके नाम से कोई नई सेवा योजना शुरू की जानी चाहिए थी।

Simdega : कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने शवदाहगृह का उद्घाटन किया 

Jharkhand Politics : सरकार केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही

उन्होंने राज्य की जमीनी हकीकत उजागर करते हुए कहा कि आज भी गर्भवती महिलाएं रास्ते में प्रसव कर रही हैं, बुजुर्गों को खाट पर अस्पताल ले जाया जा रहा है और शवों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिलती। इन गंभीर समस्याओं के समाधान के बजाय सरकार केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है।

Ranchi : राज्यपाल संतोष गंगवार से त्रि-स्तरीय पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात 

मरांडी ने इसे “राजनीति का निम्नतम स्तर” करार देते हुए कहा कि हेमंत सरकार जनहित के मुद्दों से भटक गई है और केवल प्रतीकात्मक फैसलों से सुर्खियां बटोरने में लगी है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : रांची में गैंगवार की साजिश नाकाम, हिंदपीढ़ी में चार शातिर हथियार संग धराए… 

Bokaro : रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव मिलने से मची सनसनी… 

Breaking : GST कानून में बदलाव से कारोबारियों को राहत, सरकार ने दी मंजूरी 

Jamtara Crime : हत्या की साजिश रचते दो वांछित अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद 

Sahibganj : पंचायत सचिव 3,500 घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई… 

Breaking : शिक्षा के क्षेत्र में बहार, हेमंत कैबिनेट से 4287 शिक्षकों की नई नियुक्ति का प्रस्ताव पास… 

Chaibasa Crime : सुमित यादव हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार… 

Irfan Vs Babulaal : “बाबूलाल मरांडी आजकल बहुत फ्री है”-चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था पर मंत्री इरफान का पलटवार… 

 

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...