Ranchi Breaking : तुलसी के नाम पर ऐसे होती थी ठगी, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, ये निकला मास्टरमाइंड…

Ranchi Breaking : रांची पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई नामकुम थाना क्षेत्र के महुआ टोली में की गई, जहां छापेमारी के दौरान तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरोपियों के पास से कई सामान भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : मौत का खदान! सीसीएल करमा प्रोजेक्ट में चाल धसने से चार मजदूरों की मौत… 

Ranchi Breaking : आयुर्वेदिक कंपनी का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मास्टरमाइंड एक आयुर्वेदिक कंपनी का पूर्व कर्मचारी है, जो पहले तुलसी आयुर्वेदिक फर्म में काम करता था। वहीं से उसने कंपनी का महत्वपूर्ण ग्राहक डेटा चुराया और उसके जरिए ठगी का पूरा जाल बिछा दिया।

ये भी पढ़ें- Palamu : शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल को लेकर प्रशासन अलर्ट, मेदिनीनगर में फ्लैग मार्च निकाला गया 

गिरफ्तार आरोपियों में एक बिहार के नवादा और दो लखीसराय (नालंदा) जिले के रहने वाले हैं। ये लोग मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और गूगल पर फर्जी एड डालते थे। एड में आसान शर्तों पर लोन दिलाने का झांसा दिया जाता था। जब कोई व्यक्ति संपर्क करता, तो उनसे कूपन, रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी।

ये भी पढ़ें- गुरुजी Shibu Soren का हाल जानने दिल्ली पहुंचे गुलाम अहमद मीर और इरफान अंसारी, सीएम हेमंत से की मुलाकात… 

12 मोबाइल फोन सहित कई सामान बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, 15,000 से ज्यादा फर्जी कूपन, कई एटीएम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी तुलसी आयुर्वेदिक के नाम पर फर्जी पंपलेट और कूपन बनाकर भरोसेमंद पहचान तैयार करते थे, जिससे लोग उनकी बातों में आसानी से आ जाते थे।

ये भी पढ़ें- CUJ-एनएसएस ने आयोजित किया ‘फूड-प्लैनेट-हेल्थ’ विषय पर वेबिनार

रांची पुलिस साइबर सेल की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—-

Ranchi Crime : घर पर अवैध शराब का गोरखधंधा, उत्पाद विभाग की छापेमारी में शराब ही शराब, दो गिरफ्तार… 

Breaking : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेपाल हाउस का किया औचक निरीक्षण, कर्माचारियों में मचा हड़कंप… 

Giridih Suicide : प्रेमी-प्रेमिका का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस… 

Pakur Crime : डकैती कांड का पर्दाफाश, हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार… 

Breaking : कांग्रेस नेता के भाई को लगी चार गोलियां, पारस अस्पताल में हंगामा… 

Gumla Crime : रुई लदी ट्रक से निकाल शराब का जखीरा, 1020 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार… 

Hazaribagh : अचानक छूटने लगी आंसू गैस, लोगों में मची अफरातफरी, लगातार दूसरे दिन… 

Gumla : बदहाल स्थिति में किसान, 70 रुपये किलो बिकने वाली मिर्च 10-15 रुपये पर आई 

Dhanbad Breaking : दामोदर नदी में तैरता हुआ शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

 

Somnath Yatra: श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बोले यह जीवन...

सोमनाथ यात्रा पर पहुंचे 1,150 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने यात्रा को अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।Somnath...

Bankipur By Election: मंत्री श्रवण कुमार ने NDA उम्मीदवार नीरज कुमार...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और जनता...

बिहार में Rural Development की नई Digital System लॉन्च, घर बैठे...

बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी के लिए सीआरएसएमएफटीएस पोर्टल लॉन्च किया है। अब व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन के जरिए शिकायत...