तकनीकी खराबी से बोधगया में गिरा आर्मी ट्रेनिंग का माइक्रो एयरक्राफ्ट

Gaya-  आर्मी के ट्रेनिंग का एक माइक्रो एयरक्राफ्ट अचानक बोधगया थाना क्षेत्र के बगदाहा बेली आहर के पास खेत में जा गिरा.अचानक से एयरक्राफ्ट गिरने से ग्रामीणों के बीच भगदड़ मच गयी, कुछ अनहोनी की आशंका जतायी जाने लगी, कुछ ग्रामीण एयरक्राफ्ट को देख भागने भी लगे. घटना स्थल पर काफी भीड़ जुट गई.

बता दें कि गया के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में हर सुबह  जवानों को माइक्रो एयरक्राफ्ट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है, आज भी एयरक्राफ्ट सही सलामत उड़ा, लेकिन कुछ देर बाद ही इसमें तकनीकी खराबी आ गयी.  उसके बाद पायलट  ने इमरजेंसी लैंडिंग किया और एयर क्राफ्ट को खेत में उतार देिया. इसके बाद हादसे की सूचना ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी को दी.

माइक्रो एयरक्राफ्ट

एयरक्राफ्ट में ट्रेनी और पायलट दो लोग सवार थे और दोनों ही सुरक्षित हैं. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आर्मी के जवान और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एयरक्राफ्ट को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी का मैदान पहुंचाया गया.

रिपोर्ट- राममूर्ति पाठक

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...