नगर निगम की लापरवाही से वार्ड 17 जलमग्न, लोग जी रहे नारकीय जीवन

Seraikela: लगातार हो रही बारिश ने आदित्यपुर नगर निगम की भ्रष्ट व्यवस्था और लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है। जिले के वार्ड संख्या 17 के हरिओम नगर रोड नंबर 5 की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है। जलजमाव के कारण इलाके के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, जबकि नगर निगम के अधिकारी जनसमस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।

यह सड़क दो वार्डों को जोड़ती है और सैकड़ों लोगों की दैनिक आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। लेकिन बरसात के कारण सड़क पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। रात के अंधेरे में यह मार्ग जानलेवा बन चुका है।

इस इलाके में बिल्डरों और रसूखदारों की कई बड़ी सोसायटियां हैं, जहां नगर निगम ने अवैध रूप से नक्शे पास किए, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। न सड़क बनी, न नाले का निर्माण हुआ, न हाई मास्ट लाइट लगाई गई।

पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि नगर निगम को कई बार इस समस्या के संबंध में पत्र भेजा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। निगम केवल टैक्स वसूली में रुचि दिखा रहा है, जनसुविधाओं की ओर उसका कोई ध्यान नहीं है।

स्थानीय लोग नगर निगम के रवैये से आक्रोशित हैं और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। वर्तमान में यह क्षेत्र जलमग्न होकर टापू में तब्दील हो चुका है, और इमरजेंसी सेवाएं तक बाधित हो गई हैं।

स्थिति इतनी गंभीर है कि अगर कोई अनजान व्यक्ति इस मार्ग से गुजरे तो दुर्घटना से बच पाना मुश्किल है। इन हालातों के बावजूद नगर निगम की खामोशी साफ दर्शाती है कि उसे जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है।

 

 

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...