26 दिसंबर को आजसू पार्टी नगर निगम के खिलाफ करेगी विरोध-प्रदर्शन

धनबादः जिले में आजसू पार्टी ने धनबाद नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। गांधी सेवा सदन में आजसू पार्टी के द्वारा नगर निगम के खिलाफ किया प्रेस वार्ता किया गया।

आजसू पार्टी के हीरालाल महतो ने मीडिया को बताया कि पूरे धनबाद में नगर निगम में हर तरफ जन समस्याओं की अंबार लगी हुई है। लेकिन ना तो नगर निगम और ना ही यहां के नगर आयुक्त समस्याओं को समाधान कर रहे हैं।

मलेरिया और डेंगू के मरीजों में हो रहा है इजाफा

जबकि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के रिहायशी इलाका में पानी, बिजली और रोड की समस्या लगातार देखने को मिल रही है और सबसे बड़ी आए दिन आपको मलेरिया और डेंगू जैसे बीमारी की मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। जबकि यहां पर नगर निगम के द्वारा करोड़ों रुपया की फॉगिंग मशीन जंग खा रही है।

आजसू 22Scope News

ये भी पढ़ें- स्लीपर सेल का काम कर रही है हेमंत सरकार-सैयद जफर इस्लाम

लेकिन नगर निगम पूरी तरह से कान में रुई डालकर सोई हुई है क्योंकि नगर निगम के विभिन्न क्षेत्र में डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं और उनका इलाज नर्सिंग होम तथा सरकारी अस्पताल में चल रही है। लेकिन नगर निगम उन सभी क्षेत्रों में ना तो कभी ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रही है और ना ही फॉगिंग मशीन चलवा रहे हैं।

धनबाद नगर निगम की मनमानी के खिलाफ खोलेगें मोर्चा

यह नगर निगम की मनमानी धनबाद में देखने को मिल रहा है जबकि कई क्षेत्र से लगातार जन समस्याओं की शिकायत नगर निगम की एक बॉक्स में डाला जा रहा है और बॉक्स से शिकायत पत्र को कूड़े में डाल दी जा रही है उसका समाधान नहीं हो पा रहा है।

ऐसे में आगामी 26 दिसंबर को नगर निगम कार्यालय के बाहर आजसू पार्टी पूरे परिवार के साथ विरोध-प्रदर्शन करने का कार्य करेंगे।

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...