Simdega: बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हुए 6 किशोर, हत्या समेत कई मामलों में थे गिरफ्तार

Simdega: बाल संप्रेक्षण गृह से बीती रात 6 किशोर फरार हो गए। जिनमें से कई हत्या जैसे गंभीर मामलों में आरोपी थे। बच्चों ने ड्रम की मदद से दीवार फांदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार होने की साजिश को अंजाम दिया।

फरार बच्चों में लातेहार से एक, पश्चिमी सिंहभूम से दो और गुमला से तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर और एसडीपीओ सिमडेगा जांच में जुट गए हैं।

पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और बच्चों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। फरारी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा खामियों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। खबर लिखे जाने तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...