बिजली कटौती को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, डीवीसी ने बिजली नही काटने का दिया आश्वासन

रांची :  शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की अध्यक्षता में डीवीसी अधिकारी के साथ बैठक प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की गई. बैठक में विक्रम खाद आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव, प्रधान सचिव ऊर्जा, आज सचिव जल संसाधन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सचिव राजस्व भूमि सुधार विभाग प्रबंधक निदेशक JBNL उपस्थित थे.

बैठक के बाद शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा डीवीसी के अधिकारियों के साथ अच्छी बातें हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया है आज 12 बजे के बाद से डीवीसी बिजली देना शुरू कर देगा. डीवीसी का जो बकाया है उसे कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा. बता दें कि कैबिनेट की बैठक मंगलवार को आयोजित है.

बता दें कि डीवीसी का वर्तमान में कुल बकाया 21,000 करोड़ रुपये है. 6 नंवबर से सात जिलों में कटौती की जा रही है. डीवीसी राज्य को हर महीने 170 करोड़ की बिजली आपूर्ति करता है. ऐसे में हर महीने सौ करोड़ भुगतान होने पर 70 करोड़ बकाया हो जा रहा.

पूर्व से बकाया राशि भी डीवीसी मांग रहा है. राज्य में पहली बार है जब डीवीसी लगातार तीसरे महीने बिजली कटौती कर रहा है. शुरुआत में कटौती 20 फीसदी कटौती की गयी, लेकिन अब यह कटौती 60 से 70 फीसदी हो रही है. डीवीसी राज्य के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा में बिजली आपूर्ति करता है.

रिपोर्ट : मदन

बिजली कटौती से मानगो के लोग परेशान

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...