जमीन विवाद में दो बच्चों की निर्मम हत्या, निकाली गयी आंखें, संदेह के घेरे में रिश्तेदार

329
Advertisment

Pakur: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अम्बाडीहा गांव के मांझीटोला में आपसी रंजिश के कारण दो बच्चों की क्रूरता के साथ निर्मम हत्या किए जाने की सनसनीखेज खबर सामने आयी है.

Advertisment

बताया जा रहा है कि प्रेम मरांडी के 10 वर्षीय पुत्र मर्शिला मरांडी और 8 वर्षीय पुत्र बाबूलाल मरांडी को उसके ही गोतिया नेहरू मराण्डी उर्फ टूरका मरांडी ने बेहद निर्ममता से हत्या कर दी, हत्या के बाद भी हत्यारे मन नहीं भरा तो मृतक बच्चों का एक-एक आंख भी निकाल लिया.

बताया जा रहा है कि गुरुवार को नेहरु मरांडी दोनों बच्चों को लेकर पास के ही धान का खलिहान में गया था. इधर परिजन रात भर बच्चों की खोज करते रहें., लेकिन कुछ पता नहीं चला. आखिरकार सुबह में उसी खलिहान के पास से दोनों की छत विछत लाश मिली. लाश मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गएं

मामले की जानकारी मिलते ही पूरा प्रशासन महकमा घटना स्थल पर पहुंच चुका है, मामले की जांच जारी है. एसपी जनार्दन और एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम खुद घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हुए हैं. डॉग स्कॉट  की टीम को भी बुलाया गया है, लेकिन उससे भी कोई सुराग मिल नहीं रहा.

इधर एसपी ने आशंका जाहिर की है कि जमीन विवाद में  ही दोनों अबोध बच्चों की हत्या की गई है.

आरोपी फरार है, आरोपी के पिताप्रधान मराण्डी, भाई गोम्सता मरांडी और माँ पुती हांसदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्ट -अमन 

Advertisement