Gumla– उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा ने टीबी उन्मूलन 2025 जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में यक्ष्मा उन्मूलन के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जाँच जरूरी है. जागरूकता रथ के माध्यम से गुमला जिले के प्रत्येक प्रखंड/ पंचायत और ग्रामों में यक्ष्मा उन्मूलन से संबंधी जागरूकता फैलाई जाएगी. साथ ही यक्ष्मा के मरीजों का सर्वेक्षण करवाकर चिन्हित किया जाएगा.
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.राजू कच्छप ने टीबी उन्मूलन से संबंधित इस अभियान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पीरामल स्वास्थ्य द्वारा जिले में कोरोना एवं यक्ष्मा की कड़ी को तोड़ने के लिए अगले 100 दिनों (03 माह) तक गाँव एवं पंचायतों में घर-घर जाकर यक्ष्मा के सक्रिय मामलों को चिन्हित करने का कार्य किया जाएगा. इस दौरान पारा चिकित्सीय टीम द्वारा लोगों के स्पुटम का सैंपल एकत्रित कर जाँच केंद्रों में भेजा जाएगा.




