मुख्यमंत्री ने अभिलेख प्रकोष्ठ भवन के लिए बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नेहरु पथ स्थित अभिलेख प्रकोष्ठ भवन के लिए बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। शिलान्यास के पश्चात् मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल का जायजा लिया और तेजी से निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिलेखों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अभिलेख भवन परिसर में अभिलेख भवन के पीछे वाले भाग में नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है ताकि महत्वपूर्ण रिकॉर्डों को और बेहतर ढंग से संरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि इस नए भवन का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से पूर्ण करें।

Goal 22Scope News

CM नीतीश ने अभिलेख भवन परिसर का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने अभिलेख भवन परिसर का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह और अभिलेख भवन के निदेशक डॉ. मो. फैसल अब्दुल्लाह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Nitish Ing 1 22Scope News

यह भी पढ़े : चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण… 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...