Commercial Advertisment

Giridih: कुएं में महिला के शव मिलने से मचा हड़कंप, पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

Giridih: जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बेरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी हैं, जहां एक महिला का शव कुएं से बरामद हुआ है। मृतिका की पहचान बेरिया निवासी अकबर अंसारी की बेटी की रूप में की गई है।

Giridih: कुएं में महिला के शव मिलने से मचा हड़कंप

महिला के पिता ने बताया कि बीते शनिवार को उसकी बेटी कोलकत्ता से अपने पति के साथ माइके आयी थी। रात में सब कोई खाना खाकर सो गया। फिर अचानक से चिलाने की आवाज आई। इसके बाद आवाज सुनकर महिला के पिता उठे और देखा तो कहीं भी उसकी बेटी नहीं दिखी।

इसके बाद महिला के पिता ने देर रात हीरोडीह थाना पुलिस को फोन करके जानकारी दी कि मेरी बेटी गायब हो गई है। इसके बाद खोजबिन शुरू की गई। इस बीच सुबह घर के पास कुएं में शव को देखा गया। इस पर हो हल्ला होने लगा। हो-हल्ला होते हीं ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।

Giridih: दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

इसके बाद हीरोडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर स्थल भेज दिया गया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी। लड़की के पिता ने अपने ही दामाद पर हत्या का आरोप लगया है। वहीं दामाद रात में ही फरार हो गया।

पंचानंद राय की रिपोर्ट

Bihar Investment and Industrial Development: बिहार के उद्योगों को मिलेगी नई...

Bihar Investment and Industrial Development, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार...

Bihar Rail Projects: पटना साहिब प्रकाश पर्व पर 9 से 16...

Bihar Rail Projects, पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा, रेल परियोजनाओं के विस्तार और राज्य में आईटी व...

Nishant Kumar Sasaram Visit: पायलट बाबा धाम में किस मंदिर में...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर...