कोडरमा में कुएं से मिले महिला और बच्चे के शव, जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा. जयनगर थानाक्षेत्र के तरवन में एक 35 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय बच्चे के शव कुएं से बरामद किये गये हैं। जानकारी के अनुसार, कुसुम देवी कल 11:30 दिन में अपने ससुराल से अपने एक बेटे और एक बेटी को साथ लेकर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी और आज सुबह गांव के कुछ लोगों ने बेटे के साथ उसका शव कुएं में तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी।

कोडरमा में कुएं से मिले महिला और बच्चे के शव

हालांकि महिला के साथ घर से निकली उसकी बेटी का अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। महिला के पति की मौत भी साल 2020 में ही हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बेटे के साथ उसका शव कुएं से मिला, जबकि उसका एक बेटा कुछ दिन पहले ही अपने चाचा और दादी की प्रताड़ना से तांग आकर अपनी मौसी के घर जा बसा था।

परिजनों का आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही कुसुम के साथ मारपीट की जाती थी। उसका देवर और उसकी सास उसे लगातार प्रताड़ित भी करते रहते थे। परिजनों ने कुसुम और उसके बेटे की हत्या कर उसकी शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद से ही कुसुम के ससुराल वाले फरार हैं।

कोडरमा से अमित कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...