रूस से कटिहार पहुंची विदेशी बहू की चर्चा जोरों पर, भारतीय संस्कृति में देख लोग रहे हैरान…

कटिहार: कटिहार में इन दिनों एक विदेशी बहू की चर्चा जोरों पर है। दुल्हन जब देशी परिधान में देशी ढंग से सज कर लोगों के सामने आई तो विश्वास कर पाना सहज नहीं था। दुल्हन की शादी उसके दुल्हे के साथ एक दुर्गा मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से कराई गई जहां उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिस दौर में देशी लड़की अब अपनी संस्कृति भूलती जा रही है उस दौर में एक विदेशी लड़की भारत और बिहार की संस्कृति को अपना सकती है।

लोगों ने बताया कि कटिहार के रहने वाले अनुभव शास्वत मेडिकल की पढाई करने के लिए रूस गए थे। कोरोना के समय में जहां लोग एक दूसरे से दूर हो रहे थे उस दौरान अनुभव विदेशी अनास्तासिया के नजदीक आते चले गये। चैटिंग से शुरू हुई प्रेम कहानी धीरे धीरे परवान चढने लगी थी। पांच वर्षों की लंबी लव स्टोरी के बाद जब अनास्तासिया भारतीय बहू बनना स्वीकार कर लिया तब उसे दिल्ली बुलाया गया। दिल्ली में उसे भारतीय संस्कृति की शिक्षा दी गई। उसने साड़ी पहनने के साथ ही भारतीय परंपराओं को सीखा और समझा फिर तैयार हुई शादी के लिए।

यह भी पढ़ें – नीतीश कुमार को बदनाम करने की साजिश! क्या RJD से जुड़ रहे खेमका हत्याकांड के तार, राजा के परिजनों ने कहा…

शादी के लिए वह कटिहार पहुंची जहां एक दुर्गा मंदिर में उसकी शादी अनुभव के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ कराई गई। इस दौरान विदेशी दुल्हन ने लहंगा के साथ ही माथे पर बिंदी, हाथों में मेहँदी लगाई थी जिसके बाद वहां मौजूद लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि एक विदेश लड़की इस तरह से भारतीय संस्कृति से घुल मिल सकती है। उसने वहां मौजूद सभी लोगों के साथ हंस कर मुलाकात की और सबसे आशीर्वाद भी लिए। देशी लड़के की विदेशी दुल्हनिया देख हर कोई यह कहने के लिए मजबूर होते दिखे कि बहू हो तो ऐसी चाहे मंगल ग्रह से ही क्यों न आये।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गोपाल खेमका हत्याकांड : DGP का बड़ा दावा, कहा- जल्द पकड़े जाएंगे हत्‍यारे, CM खुद कर रहे केस की मॉनीटिरिंग…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Flood Alert: स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर लेवल से ऊपर, 500 से ज्यादा...

Jamshedpur Flood Alert: रात के अंधेरे में जब घरों में पानी घुसना शुरू हुआ तो कई परिवारों के सामने सामान बचाने से ज्यादा चिंता...

Bihar DGP Vinay Kumar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! DGP विनय...

Bihar DGP Vinay Kumar, पटना: बिहार पुलिस की कमान संभाल रहे विनय कुमार जल्द ही एक नई संवैधानिक जिम्मेदारी में नजर आ सकते हैं।...

Simdega Reshma Lakra KBC: KBC के मंच पर पहुंचीं आदिवासी बेटी...

Simdega Reshma Lakra KBC: कभी अपने खेल और प्रतिभाओं के लिए पहचाने जाने वाला सिमडेगा अब देश के सबसे लोकप्रिय टीवी क्विज शो के...