नीतीश कुमार को बदनाम करने की साजिश! क्या RJD से जुड़ रहे खेमका हत्याकांड के तार, राजा के परिजनों ने कहा…

मंजेश कुमार

पटना: राजधानी पटना में चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता अशोक शाह और शूटर उमेश उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है वहीं हथियार के सप्लायर राजा उर्फ़ विकास को मुठभेड़ में मार गिराया।  बताया जा रहा है कि पुलिस ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्या के आरोपी उमेश यादव की निशानदेही पर साजिशकर्ता अशोक शाह और हथियार सप्लायर राजा उर्फ़ विकास को गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार हथियार सप्लायर राजा को पुलिस देर रात पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में एक जगह ले कर गई जहां उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह मारा गया। बताया जा रहा है कि घटना के साजिशकर्ता अशोक साह ने शूटर उमेश यादव को साढ़े तीन लाख रूपये में सुपारी दी थी जिसके बाद उसे विकास उर्फ़ राजा ने हथियार सप्लाई किया और उमेश यादव ने गोपाल खेमका की हत्या कर दी

मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अपराधी विकास उर्फ़ राजा के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की मां ने हथियार सप्लाई करने के आरोपों को ख़ारिज करते हुए अपने बेटे को निर्दोष बताया और जम कर हंगामा किया। घटना के संबंध में बिहार के डीजीपी विनय कुमार शाम पांच बजे पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें – गोपाल खेमका हत्याकांड : पुलिस एनकाउंटर में आरोपी विकास उर्फ राजा की मौत…

RJD ने उठाया एनकाउंटर पर सवाल

चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या में शामिल विकास उर्फ़ राजा के एनकाउंटर पर RJD ने सवाल उठाया है। RJD प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि एनकाउंटर सही कदम नहीं है। एनकाउंटर के साथ ही कई बार सच का भी एनकाउंटर हो जाता है। किसी भी घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरी तार का पता चलता है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों में आपराधिक घटनाएं घट रही है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है।

जदयू ने RJD पर साधा निशाना

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में कोई भी आपराधिक घटना हो उसके तार कहीं न कहीं RJD से जुड़ता है। बिहार की पुलिस शानदार काम कर रही है और व्यवसायी हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। घटना के हर जवाबदेह लोगों को पकड़ा जा चुका है। वहीं जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम करने एक लिए साजिश के तहत इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस हर मामले की तफ्तीश कर रही है और सबका पोल जल्द ही खोलेगी।

खेमका हत्याकांड का साजिशकर्ता के तार जुड़े हैं लालू यादव से

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि गोपाल खेमका हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक शाह का कारोबारी मामले में विवाद चल रहा था। इसी वजह से उसने उनकी हत्या करवाई। इस मामले में भी हत्या का तार RJD से जुड़ रहा है क्योंकि अशोक शाह दो वर्ष पहले तक लालू यादव के सीए सुमन कुमार नायक के यहां किरायेदार थे। दो वर्ष पहले वह अपने घर में शिफ्ट किये हैं जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। अब उन लोगों को हंगामा करने के बजाय अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें – व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

केंद्रीय मंत्री ने भी कहा ‘नीतीश कुमार को बदनाम करने की साजिश’

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम करने की साजिश बताया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है और एक गैंग के जरिये राजनीतिक संरक्षण में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गोपाल खेमका हत्याकांड में भी अपराधियों से RJD के तार जुड़ रहे हैं। बिहार में घट रही आपराधिक घटनाओं में तकरीबन सभी आपराधिक घटनाओं में RJD के तार जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि यह नया बिहार है, यहां माफियाओ को मुख्यमंत्री आवास में संरक्षण नहीं दिया जाता है बल्कि उनके ऊपर कार्रवाई की जाती है। बिहार पुलिस ने अपराधियों की ठुकाई शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण… 

Jamshedpur Flood Alert: स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर लेवल से ऊपर, 500 से ज्यादा...

Jamshedpur Flood Alert: रात के अंधेरे में जब घरों में पानी घुसना शुरू हुआ तो कई परिवारों के सामने सामान बचाने से ज्यादा चिंता...

Bihar DGP Vinay Kumar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! DGP विनय...

Bihar DGP Vinay Kumar, पटना: बिहार पुलिस की कमान संभाल रहे विनय कुमार जल्द ही एक नई संवैधानिक जिम्मेदारी में नजर आ सकते हैं।...

Simdega Reshma Lakra KBC: KBC के मंच पर पहुंचीं आदिवासी बेटी...

Simdega Reshma Lakra KBC: कभी अपने खेल और प्रतिभाओं के लिए पहचाने जाने वाला सिमडेगा अब देश के सबसे लोकप्रिय टीवी क्विज शो के...