Giridih : चेन्नई में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत, इकलौता था सहारा…

Giridih : झारखंड में प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद और बोकारो के बाद अब गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र से एक और दर्दनाक खबर सामने आई है। भरखर गांव निवासी भोला महतो के पुत्र सुरेश महतो की बुधवार को चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Palamu : जंगल में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका… 

Giridih : हाईटेंशन टावर की चपेट में आकर हो गए थे घायल

सुरेश चेन्नई की श्रीनिवास इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में काम करते थे। बताया जा रहा है कि 5 जुलाई को कंपनी की लापरवाही के कारण वे हाईटेंशन टावर की चपेट में आ गए और करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय सरकारी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- डुमरी विधायक Jairam Mahato पर मारपीट का आरोप, नवाडीह थाना में केस दर्ज… 

सुरेश महतो घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पीछे पत्नी मालो देवी, दो बेटियां खुशबू, नीतू, एक वर्षीय पुत्र सुभाष और वृद्ध माता-पिता बेसहारा रह गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। झारखंड के युवाओं को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता है और वे असुरक्षित परिस्थितियों में जान गंवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : झरिया में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, 8 घायल… 

ये भी जरुर पढ़ें====

Breaking : विधायक जयराम महतो पर महिला ने लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप, अरगोड़ा थाने में केस दर्ज 

Dhanbad : शराब दुकानों के सेल्समैन का फूटा गुस्सा, कर्मियों ने दे डाली ये चेतावनी… 

Purnia Massacre : डायन बता कर पूरे परिवार को ज़िंदा जलाया, भड़के बंधु तिर्की कहा-मानवता का नरसंहार हो उच्चस्तरीय जांच…

Garhwa : महुआ चुनने गई, शव बनकर लौटी महिला, आठ दिन में चार की मौत… 

Breaking : राहुल गांधी ने जाना शिबू सोरेन का हाल, हेमंत सोरेन से भी मिले… 

Deoghar में भारत बंद का असर, श्रम संहिताओं के विरोध में ट्रेड यूनियनों का जुलूस और प्रदर्शन… 

Lohardaga : भारत बंद को ट्रेड यूनियन संघ ने दिया समर्थन, चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

नेपाल की बारिश से पूर्वी चंपारण में बाढ़ जैसे हालात, किसानों...

मोतिहारी : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण जिले में साफ दिखने लगा है। जिले के सबसे निचले इलाकों...