Garhwa : महुआ चुनने गई, शव बनकर लौटी महिला, आठ दिन में चार की मौत…

Garhwa : गढ़वा जिले के रंका वन प्रमंडल अंतर्गत भंवरी के जंगल में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया। महुआ चुनने गई एक वृद्ध महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। मृतका की पहचान चिलबिलिया कुंवर के रूप में हुई है, जो बेहद गरीब और असहाय परिवार से ताल्लुक रखती थीं। यह घटना क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते आतंक की ताजा कड़ी है।

ये भी पढ़ें- Purnia Massacre : डायन बता कर पूरे परिवार को ज़िंदा जलाया, भड़के बंधु तिर्की कहा-मानवता का नरसंहार हो उच्चस्तरीय जांच… 

ग्रामीणों के अनुसार, चिलबिलिया रोज की तरह सुबह-सवेरे जंगल में महुआ के डोरी (गिरे हुए फूल) चुनने गई थीं। तभी अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया और उन्हें दौड़ाकर कुचल डाला। जब महिला शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिजन परेशान हो उठे और गांववालों के साथ जंगल में खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद महिला का शव एक पेड़ के नीचे मिला, जहां आसपास हाथी के पैरों के ताजे निशान साफ देखे गए।

Garhwa : प्रशासन सक्रिय, वन विभाग ने दी तात्कालिक राहत

Garhwa : मामले की जांच पड़ताल करती वन विभाग की टीम
Garhwa : मामले की जांच पड़ताल करती वन विभाग की टीम

घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि शंभू कुमार गुप्ता ने रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह और वन विभाग को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने तात्कालिक राहत के रूप में मृतका के परिवार को ₹50,000 की राशि दी, और ₹3.5 लाख अतिरिक्त मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें-  Breaking : राहुल गांधी ने जाना शिबू सोरेन का हाल, हेमंत सोरेन से भी मिले… 

यह कोई पहली घटना नहीं है। छह दिन पहले रंका थाना क्षेत्र के दुधवल पंचायत अंतर्गत नगारी गांव के विजय सिंह की भी हाथी हमले में मौत हो गई थी। वहीं चिनिया प्रखंड में भी दो और लोगों की जान हाथी के हमले में जा चुकी है। यानी केवल आठ दिनों में चार मौतें हो चुकी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है।

लगातार बढ़ रही हैं हाथी से मौतें, ग्रामीणों में दहशत

Garhwa : जानकारी देते ग्रामीण
Garhwa : जानकारी देते ग्रामीण

वन विभाग ने हाथियों को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम बंगाल से 11 सदस्यीय हाथी विशेषज्ञ दल मंगाया है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक इस दल की कोई उपस्थिति नजर नहीं आई है। सवाल उठ रहे हैं कि जब लगातार लोग मारे जा रहे हैं, तो विशेषज्ञों का काम कहां और कैसे हो रहा है?

ये भी पढ़ें- Saraikela : लगातार बारिश में भी डटे रहे श्रमिक संगठन के लोग, सड़क पर उतरे राजद-इंटक समेत महागठबंधन के नेता 

वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी गोपाल चंद्र ने कहा कि हाथी को जंगल से बाहर खदेड़ना कठिन हो गया है, क्योंकि ग्रामीणों ने जंगल से सटे इलाकों में घर और खेत बना लिए हैं। उन्होंने कहा, “हाथी अगर जंगल में नहीं रहेगा तो जाएगा कहां? हम कोशिश कर रहे हैं कि उसे नुकसान पहुंचाए बिना मानव बस्तियों से दूर किया जाए।”

ग्रामीणों की मांगें

घटनाओं से आक्रोशित और भयभीत ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से चार प्रमुख मांगें रखी हैं:

  1. हाथियों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाए जाएं।
  2. जंगलों से सटे गांवों में चेतावनी प्रणाली और गश्ती बढ़ाई जाए।
  3. मृतकों के परिजनों को शीघ्र और समुचित मुआवजा दिया जाए।
  4. वनोपज संग्रह के समय लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

घटना के बाद फिलहाल पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और ग्रामीण अब जंगल जाने से डरने लगे हैं, जबकि उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत वहीं है। अब देखना होगा कि प्रशासन और वन विभाग इस संकट से निपटने के लिए कितनी तेजी और गंभीरता दिखाते हैं।

आकाश कुमार की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img