अमित शाह से झारखंड बीजेपी के बड़े नेताओं ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

रांची. रांची में आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से झारखंड के बीजेपी नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री से सांगठनिक एवं कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और बीजेपी संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। इसकी जानकारी बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

अमित शाह से झारखंड बीजेपी के नेताओं ने की मुलाकात

मुलाकात को लेकर बाबूलाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “रांची में आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से मुलाकात हुई। उनसे सांगठनिक एवं कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी उपस्थित रहे।”

बता दें कि, राजधानी रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की आज आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए अमित शाह रांची पहुंचे थे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ही करना था। इस बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

क्या है पूर्वी क्षेत्रीय परिषद?

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद, गृह मंत्रालय के अधीन एक संघीय ढांचा आधारित मंच है, जिसका उद्देश्य राज्यों और केंद्र सरकार के बीच सामंजस्य और समन्वय बढ़ाना है। इसमें विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है।

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...